Green the Planet 3D : Space Frontier एक अविश्वसनीय ढंग से मजेदार गेम है, जिसमें आश्चर्यजनक विज़ुअल तथा एक व्यसनकारी एवं अनूठी अवधारणा है, जो आपको अपने ग्रह पर हुए हमले में जीवित रहने की प्रेरणा देती है। आपको क्या लगता है आप कितनी दूर तक पहुँच सकते हैं? इस एप्प को डाउनलोड करें और खुद ही आज़मा कर देख लें!
इस गेम में खेलने का तरीका बेहद सरल है: आप धरती पर खेल सकते हैं या फिर चन्द्रमा पर (दोनों में खेल का तरीका समान होता है)। प्रत्येक राउन्ड में आपको अपने मनपसंद माहौल में कार चलाने का अवसर मिलता है। लेकिन यह कोई आरामदायक वाहन चालन नहीं है, बल्कि इस दौरान आप पर लगातार हमले होते रहेंगे। चारों दिशाओं में रॉकेट दागे जाते रहेंगे और वे आपकी धरती पर बड़े-बड़े गड्ढे बना देंगे। यदि आप ऐसे किसी भी रॉकेट से टकरा गये या फिर क्रेटर में गिर गये, तो आपका खेल तुरंत खत्म हो जाएगा।
हालाँकि Green the Planet 3D : Space Frontier एक आसान गेम प्रतीत हो सकता है, पर आपको जल्द ही यह समझ आ जाएगा कि इसे खेलना एक बड़ी चुनौती है। प्रत्येक राउन्ड में आप दिल को दहला देनेवाली गति तक पहुँच जाते हैं: प्रत्येक चक्र में आप जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं स्थान और संकीर्ण होता जाता है, हमलावर रॉकेट की संख्या बढ़ती जाती है और आपकी कार की गति भी ज्यादा होती जाती है।
Green the Planet 3D : Space Frontier एक अत्यंत ही मजेदार एवं काफी व्यसनकारी गेम है, जो घंटों आपका मनोरंजन कर सकता है। तो इस चुनौती को स्वीकार करें और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते जाएँ!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Green the Planet 3D : Space Frontier के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी